मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। शबे-ए-बारात के अवसर पर मंगलवार की रात शहर समेत जिले में इबादत और रूहानियत का माहौल बना रहा। इस पाक रात को अल्लाह की रहमत, मगफिरत और निजात की रात के रूप में मानाया गया। कब्रिस्तानों में जाकर अपने मरहूम रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़े। मस्जिदों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मस्जिदों में जाकर नमाज अदा कर कुरआन की तिलावत की। साथ ही अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी। शबे-ए-बारात की रात जागकर इबादत करने के बाद बड़ी संख्या में लोग अगले दिन रोजा भी रखेंगे। शबे-ए-बारात के अवसर पर जिले के अलग-अलग इलाकों में स्थित मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। घरों में भी रोशनी और सजावट की गई। कुरैश नगर स्थित मस्जिद की मीनार को विशेष रूप से सफेद झालरों से सजाया गया था। रोशनी से नहाई मीनार दूर से ही भव्य नजर आ रही थी। इ...