पाकुड़, फरवरी 28 -- कुंदन गोस्वामी पाकुड़। पाकुड़ नगर निकाय चुनाव में नगर अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में भाजपा से बागी तेवर के साथ उतरी शबरी पाल ने जीत हासिल कर ली। सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे, समीकरण और रणनीति मतदाताओं से मिले समर्थन के कारण शबरी पाल के बक्से में बंद पड़े रह गए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साह, झामुमो समर्थित प्रत्याशी सेलिना सुल्ताना, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिता कुमारी अपने संबंधित राजनीतिक दल के समर्थन को तो पा सकी पर मतदाताओं की पसंद नहीं बन पाई। बताते चलें कि चुनाव प्रचार के समय भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साह के साथ बागी तेवर के साथ चुनाव लड़ने उतरी शबरी पाल को भाजपा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। पर शबरी पाल पाकुड़ नगर के सर्वांगीण विकास का अटल विश्वास मन में लिए मतदाताओं के बीच गई और अपना समर्थन देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.