शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत
देहरादून, मई 8 -- देहरादून। प्रेम नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को विशेष कीर्तन किया गया। कीर्तन में लुधियाना से पहुंचे भाई गुरविंदर सिंह चिमटे वाले ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। चिमटा बजाकर गुरबाणी की व संगत को गुरु मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के साथ जो बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ अरदास हुई। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगत पाल सिंह, जसविंदर सिंह नारंग, कबीर नारंग, रवि भाटिया, शरणजीत सिंह, इंद्रजीत कौर, कुलदीप सिंह, मनमोहन गुलाटी, जसबीर कौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.