मुजफ्फर नगर, जून 4 -- बुढ़ाना कस्बे की शफीपुर पट्टी बड़ौत रोड पर भलभराव को लेकर हो रही परेशानी के चलते बस्ती के नागरिकों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।बस्ती में हंगामा कर रहे नागरिकों का कहना है कि पानी की निकासी नही होने से सड़क पर पानी का जमाव रहता है। जिसके चलते आवागमन में भी परेशानी होती है। आसपास के खाली पड़े प्लाटों ने भी तालाब का रुप धारण कर लिया है। जिनसे जहां मकानों को क्षति पहुंच रही है, वहीं पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिनसे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- कोरी बाजार : जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन इस सम्बंध में ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ व एसडीएम तक शिकायत कर समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं...