जमशेदपुर, मई 1 -- जुगसलाई नगर परिषद को शफीगंज के निवासियों से पानी टैक्स नहीं लेना चाहिए क्योंकि तीन-चार वर्षो से यहां पानी की सप्लाई लगभग ठप है। शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी (नेशनल विंग) के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया है। बताया जाता है कि नगर परिषद की पाइपलाइन जाम होने से जुगसलाई शफीगंज मुहल्ला में पानी की समस्या हुई थी लेकिन अभी पेयजल स्वच्छता विभाग और नगर परिषद मिलकर नया पाइप लाइन बिछ रही है जिसका काम 80% से ज्यादा हो चुका है। फिलहाल नगर परिषद को रोज तीन चार टैंकर पानी मोहल्ले में लोगों को आपूर्ति कर रहा है ताकि पीने में दिक्कत नहीं हो। अब लोगों ने नगर परिषद के पानी टैक्स के विरोध में आवाज बुलंद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...