बेंगलुरु, अगस्त 3 -- कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर सियासी कलह चरम पर पहुंच गया है। आज (सोमवार, 03 अगस्त को) यह सियासी कलह तब और चौड़ी होती दिखी, जब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट का विस्तार हो रहा था। दरअसल, लोक भवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। इस इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम से उनकी गैर-मौजूदगी कांग्रेस के भीतर कैबिनेट की अंतिम सूची को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच हुई है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया मंत्रियों की सूची से गायत्री शांते गौड़ा का नाम हटाए जाने से नाराज थे। कुरुबा समुदाय की प्रमुख नेता गौड़ा को कथित तौर पर आखिरी समय में सूची से बाहर कर दिया गया था। मंच पर राज्यपाल गहलोत, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुम...