चक्रधरपुर, मार्च 16 -- चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार साव शपथ लेने के बाद सोमवार से नगर परिषद की कमान संभालेंगे। नगर परिषद द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए अलग से ऑफिस तैयार किया गया है। इस कार्यालय से अध्यक्ष चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई, पानी, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सफाई कर्मचारियों का वेतन सुनिश्चित करने और शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को वे प्राथमिकता देंगे। बतातें चलें कि पिछले कई सालों से चक्रधरपुर नगर परिषद का चुनाव नहीं हुआ था। इस कारण शहर का विकास कार्य काफी प्रभावित हो रहा था। अब नगर परिषद अध्यक्ष तथा पार्षदों का चुनाव होने के बाद नगर विकास की दिशा में पहल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.