रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षद तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। समारोह समाहरणालय भवन के ब्लॉक-ए स्थित कक्ष संख्या 207 एवं 608 में संपन्न होगा। शपथ ग्रहण के बाद रांची नगर निगम के उपमहापौर तथा बुंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत समाहरणालय परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 19 मार्च की सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा अवधि में समाहरणालय परिसर में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने या चलने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकार...