उरई, मार्च 12 -- उरई। नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया जालौन के बैनर तले शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन 15 मार्च को मणींद्रालय सभागार में होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विशंभर नारायन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि डीएम राजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि एमएलसी बाबूलाल तिवारी, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी समेत तमाम विशिष्टजन होंगे।जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...