छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत दोनों उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार को पूरे जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। खासकर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई थी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई। यह भी पढ़ें- काम लटकाना, फाइल बढ़ाना नहीं चलेगा; पहली मीटिंग में ही सीएम सम्राट चौधरी की अफसरों को दो-टूक संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधि...