रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में नगर परिषद रामगढ़ के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होते ही समाहरणालय परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकला। शुरुआत से ही कांग्रेस से जुड़े रामगढ़ जिला भर के दिग्गज नेताओं का जुटान शुरु हो गया था। इसमें कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, सदर विधायक सह कांग्रेस रामगढ़ जिलाध्यक्ष ममता देवी, कुमार महेश सिंह, बलजीत सिंह बेदी आदि प्रमुख थे। सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विजय जुलूस में शामिल हुए। समाहरणालय परिसर से सर्वप्रथम बिरसा चौक पहुंचे। यहां सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किया। इसके बाद शहीद निर्मल महतो, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मेन रोड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गांधी चौक में महात्मा गांधी, अंबेडकर पार्क में बाबा सा...