पटना, अप्रैल 15 -- नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार को लोकभवन के आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट, कमांडो और बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैद रहे। लोकभवन जाने वाले हर वाहनों को वैध पास पर इंट्री दी जा रही थी। आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। सुबह सात बजे से पटना जू के गेट नंबर दो के पास से लेकर लोकभवन, बेली रोड, मुख्यमंत्री आवास के इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। हवाईअड्डे से लेकर लोकभवन तक पुलिस चौकस रही : हवाईअड्डे से लेकर मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन तक पुलिस की कड़ी चौकसी रही। यह भी पढ़ें- बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन के आसपास के इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील रहा। सुबह से बैरिकेडिंग कर अनाव...