आदित्यपुर, मार्च 14 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 से लगातार दूसरी बार पार्षद निर्वाचित नीतू शर्मा शपथ ग्रहण करने से पूर्व ही वॉर्ड क्षेत्र के आमलोगों की सेवा के कार्य में सक्रिय हो गई हैं। विगत दो वर्ष की अवधि से वॉर्ड क्षेत्र में जनहित का कार्य सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा था। नीतू शर्मा ने वॉर्ड क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अलग- अलग स्थानों पर स्थित पोल पर लगे लाइट को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...