नई दिल्ली, अगस्त 17 -- शनि बुध के नक्षत्र में यानी मित्र ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ये जनमानस के लिए शुभता देने वाला होगा । शनि को न्याय कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है। शनि प्रभावित लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि आपकी कुंडली के किस स्थान में बैठे हैं, इसको लेकर देखना बहुत जरुरी है। शनि इसी नक्षत्र में अक्टूबर की 9 तारीख तक रहेंगे। इसके बाद इसके द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। शनि की चाल की बात करें तो शनि अभी मीन राशि में हैं और वक्री हैं। इसके बाद शनि दिसंबर में मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कईराशियों के लिए अच्छे लाभ के योग बनेंगे।किन राशियों को लाभ कराएंगे? कन्या राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा लाभ देगा। मतलब बुध से जिन राशियों की मित्रता है उनको विशेष लाभ मिलेगा और शनि थोड़ा यहां पर अपनी नरमा...