नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Shani Vakri 2026: शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। जब शनि वक्री होते हैं तो लोग इसे लेकर कई तरह की बातें करते हैं। आज यानी 27 जुलाई को शनि वक्री हो गए हैं। इस बार शनि की वक्री चाल का असर उन लोगों पर ज्यादा चर्चा में है, जिनकी राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। फिलहाल कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शनि वक्री होने से इन राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी या राहत मिलेगी। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि वक्री शनि का मतलब सिर्फ परेशानी नहीं होता। यह समय अपने पुराने काम पूरे करने, गलतियों को सुधारने और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का होता है। जो लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।कुंभ राशि कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का आख...