कौशाम्बी, जून 27 -- नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नौ मुराइन मोहल्ला में शनिवार को नवनिर्मित शनि देव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शनिवार सुबह पुरोहितों द्वारा हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान के साथ शुरू किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा भाव से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और जय-जय शनि देव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि और परिवार...