दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। कुलदीप सिंह रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को शनिदेव का वार्षिक जन्म महोत्सव जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन कर भव्य तेलाभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने विधि-विधान से शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल, काला वस्त्र, काला छाता एवं फल-फूल अर्पित किए। मंदिर परिसर में सरसों के तेल के सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा。 यह भी पढ़ें- जय शनिदेव से गूंजा माहौल, मंदिरों में उमड़ी आस्थाशनि जयंती का आयोजन शनि जयंती के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में हवन का भी आयोजन किया गया। सायंकाल महाआरती के उपरांत 56 भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इस दौरान पूरा मं...