गया, मई 2 -- नगर के खचिया रोड स्थित तालकेश्वरनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा से की गई। शोभायात्रा में मंदिर परिसर से पंचदेवता छठ घाट तक 125 महिलाओं ने कलश उठाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी के बाद श्रद्धालु वापस लौटे। कलशधारी के लौटने के बाद वेदी पूजन व जलाधिवास कराया गया। शनिवार को मूर्ति निवास और अन्नाधिवास कराया गया। रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व हवन पूजन का आयोजन होगा। सोमवार को अखंड कीर्तन और मंगलवार को पूजा-आरती के बाद शाम में भंडारा और रात में जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शनिदेव एवं नवग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिद...