मुरादाबाद, मार्च 7 -- ईद के खरीदारी के चलते शनिवार को सड़कों पर भारी भीड़ थी, एक तरफ महिलाएं शनि बाजार में थी, इसी बीच एक दरी व्यापारी सड़क पार करने लगा ,तो अचानक एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। व्यापारी को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया है, इस बीच सड़क पर जाम लग गया। कोतवाली क्षेत्र के शरबत नगर निवासी जाफर अंसारी 45 सड़क पार कर रहे थे, तभी तेजी से जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे जाफर गंभीर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और भीषण जाम लगने से परेशान हो गए।इनसेट:जाम की वजह से टकराए दो ई-रिक्शा ,चले लात-घूंसेठाकुरद्वारा ।भीषण जाम के दौरान हर कोई जाम से निकाल कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी आपाधापी में दो ई रिक्शा टकरा गए। देखते ही देखते उनमें ...