नई दिल्ली, जून 25 -- 27 जून को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनि प्रदोष व्रत का महत्व खूब होता है। इस खास दिन पर भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने और प्रदोष काल में शिव की पूजा करने से जिंदगी की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साल 2026 के जून महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 27 जून को होगा। इस दिन शनिवार है तो इस लिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। अगर आप इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने की सोच रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। जानिए शनि प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि और जानें शिवलिंग पर क्या-क्या अर्पित करने से शिव कृपा मिलती है। साथ ही जानें इस दिन किन गलतियों स...