नई दिल्ली, जुलाई 19 -- ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही खास माना जाता है। जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो इसका असर कुल 12 राशियों पर किसी ना किसी रूप में जरूर पड़ता है। कल यानी 20 जुलाई को सूर्य एक बार फिर से नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर सूर्य शनि के पुष्य नक्षत्र में जाएंगे और यहां पर 3 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। पंडित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ये गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। 20 जुलाई से 3 अगस्त तक वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे अवसर मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।इन चार राशियों को कल से मिलेगा सूर्य गोचर का लाभवृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय सकारा...