मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम मंदिर के प्रांगण में शनि एवं वट अमावस्या पर शनिदेव महाराज का अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जमकर गुणगान किया। यह भी पढ़ें- सिद्धपीठ श्रीशनिधाम में शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गईपूजा एवं अभिषेक का आयोजन श्री शनिधाम मंदिर में शनि एवं वट अमावस्या पर शनिदेव महाराज के भक्त शरद कपूर, मानव कल्याण परिषद के प्रेम प्रकाश अरोड़ा, संजय अग्रवाल आदि श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम शनिवार की सुबह सुंदरकांड का पाठ किया। मुख्य यजमान सुनील गोयल गोयल सहित 31 यजमानों ने घी, नील, दूध, बुरे और शहद के साथ भगवान शनि देव का अभिषेक व अभिनंदन कर उन्हें तेल अर्पित किया। बाद में महाआरती संपन्न हुई। शनि जयंती पर समस्त धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्य पंडित केशवानंद, पं. संजय कुमार मिश्रा, पं. ...