मुरादाबाद, मई 16 -- नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रेम शांति सदन में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री यज्ञ , सुंदरकांड पाठ तथा जनहित में बिजली व पानी बचाने के संकल्प के साथ विवाह दिवस मनाया गया। शनि जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ तथा यज्ञ में भाग लेने वाले परिजनों से बच्चों के नामकरण, जन्मदिवस, कर्ण भेदन, मुंडन संस्कार, विवाह दिवस आदि को यज्ञ के माध्यम से मनाने पर बल दिया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम से पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, आदि शक्ति मां गायत्री, शक्ति स्वरूपा मां भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। यह भी पढ़ें- शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन सामूहिक गायत्री मंत्र जाप कर गायत्री ...