गोपालगंज, मई 16 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शनि जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर के जनता सिनेमा रोड स्थित श्री शनि स्थान नवदुर्गा महाकाली मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की प्रतिमा पर तेल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजनकार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से अपराह्न चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शनि पूजा कराई गई। इसके बाद शाम छह बजे महाप्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना अरेराज, छपरा और गोपालगंज से पहुंचे विद्वान पंडितों की उपस्...