जमशेदपुर, मई 13 -- शनि जयंती 16 मई को मनाई जाएगी। इस दिन बट सावित्री पूजा की जाती है। मान्यता है कि शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे यह पर्व और भी अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी माना जा रहा है। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 16 मई को शनि जयंती के साथ शनिश्चरी अमावस्या का भी योग बन रहा है, जिससे यह दिन दोगुना फलदायी हो गया है। शनि अमावस्या पर व्रत और शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस बार का संयोग भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य योग और शोभन योग भी बन रहे हैं। इस दिन वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र और रक्षा के...