नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Surya Rashifal Guru Gochar Sun Transit : सूर्य और गुरु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर कर रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 20 जुलाई के दिन से पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं। सूर्य का गोचर पुष्य नक्षत्र में 3 अगस्त की सुबह तक होगा। सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते ही गुरु के साथ युति बन गई है। सूर्य और गुरु की यह युति शनि के नक्षत्र में सूर्य के गोचर तक बनी रहेगी। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु और सूर्य की युति से किन राशियों के लिए समय शानदार रहने वाला है- एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के पुष्य नक्षत्र में सूर्य और गुरु का गोचर करना कुछ राशियों के लिए पॉजिटिव प...