नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- शनि की साढ़ेसाती को लेकर कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर इससे राहत कब मिलेगी। इस समय इन तीनों राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। हालांकि आने वाले समय में शनि की राशि बदलने के साथ इसका असर भी बदलता जाएगा।ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार अभी कुंभ, मीन और मेष राशि वालों को कोई बड़ी राहत मिलने वाली नहीं है। शनि जब तक मीन राशि में रहेंगे, इन तीनों राशियों पर साढ़ेसाती का असर बना रहेगा।2026 में नहीं मिलेगी बड़ी राहत शनि ने 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। इसके साथ ही मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और मेष राशि पर पहला चरण शुरू हुआ, जबकि कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। साल 2026 में शनि राशि परिवर्तन नहीं क...