नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Shani ka shatru aur mitra rashiyo par prabhav 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय देवता माना जाता है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार शुभ फल प्रदान करते हैं या अशुभ फलों से दंडित करते हैं। राशि चक्र की सभी 12 राशियों में से कुछ राशियां शनि की मित्र, तो कुछ शत्रु और कुछ तटस्थ राशियां हैं। शनि साल 2026 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन और चाल में बदलाव कर मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेंगे। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से शनि के प्रभाव से उनकी शत्रु, मित्र और सम राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई-दिसंबर 2026 तक का समय।शनि की शत्रु राशियां कौन-कौन सी हैं: पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि को चंद्रमा, मंगल और सूर्य का प्राकृतिक शत्रु माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की राशि ...