नई दिल्ली, जुलाई 18 -- शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। एक राशि में करीब ढाई साल रहने के दौरान शनि कई बार वक्री भी होते हैं। वक्री होने पर शनि पिछली राशि में लौट सकते हैं। यही वजह है कि कई लोगों को लगता है कि साढ़ेसाती खत्म हो गई, लेकिन कुछ समय बाद उसका असर फिर शुरू हो जाता है। ऐसे में सिर्फ शनि का राशि परिवर्तन देखना काफी नहीं होता। यह भी देखना जरूरी होता है कि शनि दोबारा उसी राशि में लौटेंगे या नहीं। इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।आइए जानते हैं कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए आगे क्या स्थिति रहेगी।कुंभ राशि कुंभ राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। शनि जब पहली बार मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब इस राशि के लोगों को साढ़ेसाती से राहत मिल जाएगी। इसके बाद शनि वक्री ...