नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास माना जाता है, क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव ही हैं। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 27 जुलाई 2026 से वक्री चाल में हैं। शनि 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे।शनि की यह स्थिति कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मीन राशि कुंभ से दूसरे भाव में आती है। ज्योतिष में दूसरा भाव धन, बचत, परिवार और वाणी से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शनि की चाल का असर इन क्षेत्रों पर पड़ सकता है।धन से जुड़े मामलों में मिल सकता है फायदा कुंभ राशि वालों को इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। लंबे...