नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Shani Gochar 2027: शनि के मेष राशि में पहुंचने के बाद कुंभ राशि वालों के दिन बदल सकते हैं। अभी तक जिन कामों को लेकर परेशानी चल रही थी, उनमें सुधार की उम्मीद रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा और अपने दम पर काम करने का हौसला आएगा। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वहीं, कारोबार करने वाले लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि का यह बदलाव कुंभ राशि के लिए कई मायनों में खास रहेगा।3 जून 2027 को मेष राशि में जाएंगे शनि शनि 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2027 को वक्री होकर मीन राशि में लौट जाएंगे। फिर 23 फरवरी 2028 को शनि दोबारा मेष राशि में पहुंचेंगे। शनि के इस बदलाव से साढ़ेसाती की स्थिति में भी परिवर्तन होगा।कुंभ राशि वालों को क्या मिलेगा? पंडित नरेंद्र उपाध्याय ...