हाथरस, मई 15 -- हाथरस। 16 मई को शनि अमावस्या के उपलक्षय में शहर के सभी प्रमुख शनि मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयेाजन किया जाएगा। कहीं सवा लाख मंत्रों से न्याय के देवता की आराधना की जाएगी। कहीं फूल बंगला सजाया जाएगा। इसके शहर में जगह जगह शर्बत विरतण होगा। काफी संख्या में श्रध्दालु गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे। वहीं शहर के सादाबाद गेट स्थित शनि मंदिर व बुर्जवाला कुंआ शनि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर मंदिर सेवायत चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 2026 में शनिश्चरी अमावस्या 16 मई शनिवार की है। इस दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं शनिदेव यह एक दुर्लभ संयोग है कि शनिवार के दिन ही शनिश्चरी अमावस्या यानी शनिदेव जन्मोत्सव पड़ र...