नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- हनुमान जी का जन्मोत्सव कल 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि शिव पुराण में हनुमानजी को शिवजी का 11वां अवतार कहा गया है। हनुमान जी की पूजा कलयुग में बहुत लाभ देने वाली बताई गई है। आपको बता दें कि हनुमान जी नौनिधि और अष्ट सिद्धि के दाता है। इनकी पूजा से शनि और मंगल के दोष भी दूर हो जाते हैं। इसलिए खास तौर पर शनि साढ़ेसाती वाली राशियों को इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा से शनिसाढ़ेसाती वाली राशियों को अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है।कब है हनुमान जयंती और पूजा का शुभ मुहूर्त कब है ज्योतिषाचार्य दामोदर शर्मा ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत बुधवार को सुबह 7:07 बजे होगी, जो गुरुवार को सुबह 7:42 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में हनुमान जयंती का उत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। हनुमान, संकटमोचन,...