बोकारो, जुलाई 18 -- बंगला पंचांग के अनुसार शनिवार से सावन माह की शुरुआत होगी। सावन के आगमन को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों व धार्मिक स्थलों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिव भक्त पूजा-अर्चना की सामग्री जुटाने में लगे हैं, जबकि बाजारों में केसरिया वस्त्र, पूजा सामग्री, बेलपत्र, रुद्राक्ष, डमरू व कांवर की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। विशेष रूप से चिड़का धाम जाने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिव भक्त गरगा व दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर पैदल यात्रा करते हुए चिड़का धाम पहुंचेंगे व भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समितियों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर साफ-सफाई, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं。 यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, पड़ेंगे चार...