जमशेदपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पोसोइता रेलवे स्टेशन पर वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर आज से आठ ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। यह व्यवस्था आध्यात्मिक उत्थान मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक फ्री मेडिकल कैंप के अवसर पर 28 फरवरी से 6 मार्च तक लागू रहेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस और 22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.