नई दिल्ली, अगस्त 8 -- शनिवार के दिन अगर आपका दिल भी कुछ फटाफट बनाने का मन करता है। जो घर में हर किसी को पसंद आए और साथ ही स्वाद लाजवाब हो तो अवधी तहरी की ये रेसिपी नोट कर लें। अक्सर लोग बिरियानी, यखनी पुलाव जैसी डिश बनाते हैं लेकिन यूपी के अवध में बनने वाली सबसे आसान और टेस्टी डिश है। जिसका स्वाद इसके खास मसालों में होता है। और, एक बार बनाकर खा लिया तो बार-बार बनाने की डिमांड होगी। तो शनिवार की दोपहर जब कुछ खास बनाने का दिल ना करें लेकिन सबको टेस्टी और हेल्दी खिलाना हो तो ये वन पॉट मील तहरी की रेसिपी आपके काम आएगी। बस फटाफट से नोट कर लें अवधी तहरी की ये रेसिपी।तहरी बनाने की सामग्री 3 कप बासमती चावल, दो कप हरी मटर, दो बड़े साइज के आलू, दो टमाटर कटे हुए, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक इंच अदरक, 10-12 लहसुन कलियां, एक चम्मच सौंफ, तड़के के लिए दो...