पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित हसनपुरा क्लब पाकुड़िया के द्वारा शनिवार की रात ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां रोशनी और खुशियों का अनोखा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिवंश चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का कमेटी द्वारा माला पहनाकर एवं बुके देकर जोरदार और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ईद मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए हसनपुरा क्लब एवं कमेटी के सदस्यों को बधाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.