सुपौल, मई 25 -- किशनपुर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के कारण कई पंचायतों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए, जिससे दर्जनों परिवारों का आशियाना उजड़ गया। प्रभावित लोग रातभर भय और परेशानी के बीच समय बिताने को मजबूर रहे। आंधी के दौरान जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े। बिजली तार टूटने से किशनपुर उत्तर, नौआबाखर, शिवपुरी, मुरकूचिया, झखराही, सुजानपुर, बेला और दुबियाही सहित कई पंचायतों की वद्यिुत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान से बिजली का खंभा गिरा रविवार दोपहर तक भी कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्यों में...