अररिया, अगस्त 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे लागू किए जाने संबंधी आदेश जारी करना एक स्वागतयोग्य, दूरदर्शी एवं शिक्षक-हितैषी निर्णय है। इस निर्णय से राज्यभर के शिक्षकों में खुशी, उत्साह एवं संतोष का वातावरण व्याप्त है।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला अररिया के जिला अध्यक्ष मो. जाफर रहमानी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव (शिक्षा), निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।उन्होंने कहा कि शनिवार को हाफ डे किए जाने से शैक्षणिक दायित्वों के प्रभावी निष्पादन के साथ-साथ अपने पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी पर्याप्त समय मि...