शामली, फरवरी 28 -- जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक सम्मपन्न हुई। जनपद में 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। कुल 4286 परीक्षार्थियों ने भाग लिया,वही दोनों पालियों में 260 परीक्षा में अनुपस्थित रहें। शनिवार को हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा के चलते प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल का संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 31 छात्र-छात्राओं में से 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 01 छात्र अनुपस्थित रहे। वही इंटरमीडिएट की कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा में आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 334 छात्र-छात्राओं में से 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 13 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहें। वही दूसरी प...