सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। ईद-उल-फितर शनिवार को मनाया जाएगा। देशभर में कहीं चांद न देखे जाने के चलते शुक्रवार को माह-ए-रमजान का तीसवां रोजा रखा जाएगा। गुरुवार शाम ईद का चांद देखने के लिए दारुल उलूम में रुइयते हिलाल कमेटी की बैठक की। देश के कई राज्यों में बनी रुइयते हिलाल कमेटी से उलेमा ने संपर्क किया लेकिन कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कहीं से भी चांद दिखाई न देने से अब ईद-उल-फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.