हापुड़, मार्च 19 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता।ईद उल फितर को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। खानपान की सामग्री खरीदने के लिए निकले लोग बाजार में रौनक बढ़ा रहे हैं। वहीं घरों में भी पकवान आदि बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं आज अलविदा जुम्मे की नमाज अता की जाएगी। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की ईदगाहों पर पहुंच कर निरीक्षण किया।मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण पर्व ईद उल फितर कल यानि शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन रमजान माह के 30 रोजे भी पूरे होंगे। आज अलविदा जुमा की नमाज अता की जाएगी। ईद पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ईदगाह तथा मस्जिदों में ईद की सामूहिक रूप से नमाज अता होगी। मुस्लिम समाज के लोगों में पर्व को लेकर खास उत्साह है, परंपरागत पर्व को मनाने के लिए घरों में तैयारियां की जा रही है। पकवान आदि बनाने के लिए ...