लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- मकसूदपुर। ब्लाक पसगवां में विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई मनरेगा सहित अन्य कर्मियों की कलम बंद हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही । जीआरएस के ब्लाक अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मनरेगा कर्मियों का जुलाई 2025 से मानदेय व ईपीएफ लंबित है। जिसके संबंध में संगठन द्वारा पूर्व में डीएम और सीडीओ को ज्ञापन सौप कर मानदेय दिलाए जाने की मांग भी की गई थी। पर दीवाली और होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिला। ज्ञापन का उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान न लिए जाने से मनरेगा कर्मियों की समस्या बढ़ गई हैं। मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। परिवार चलाने के लिए सामने खड़े आर्थिक संकट को देखते हुए लंबित मानदेय सहित अन्य मांगों के निस्तारण न होने तक मनरेगा कर्मियों ने कलम ब...