रामपुर, फरवरी 28 -- होली का पर्व करीब में है, इसीलिए ग्राहकों को सहूलियत देते हुए माह के चौथे शनिवार को भी बैंक खुली हैं। सुबह 10 बजे ही शहर की प्रमुख बैंकों में लोगों की भीड़ थी। लोग पैसों का लेनदेन करने पहुंचे थे। वहीं त्योहार पर खरीदारी करने के लिए कैश निकालने के लिए लोग एटीएम पर जमा हो गए। एलडीएम का कहना है कि सभी एटीएम में पर्याप्त कैश जमा करा दिया गया है। त्योहार पर कैश का संकट नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...