मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। कपूर कंपनी स्थित हुल्का मंदिर में चल रहे बसौड़े मेले में शनिवार को भीड़ रही। उन्होंने तड़के से ही मंदिर पहुंचकर माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया और कौड़ी, नारियल, बताशे आदि का प्रसाद माता को अर्पित किया। महंत बीएन गोस्वामी ने मोर पंखी से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बैठक की बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। श्रीद्धालुओं ने शनिवार होने के कारण काली माता की भी आराधना की। श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए। चामुंडा माता के थान पर भी बच्चों की कुशलता के लिए पूजन कराए। बच्चों ने मंदिर परिसर में लगे मेले का आनंद लिया। व्यवस्था में नवीन गोस्वामी, आदर्श, अतुल जौहरी,विकास गोस्वामी,ऊषा गोस्वामी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...