बिहारशरीफ, मार्च 11 -- शनिवार को पापमोचनी एकादशी पर होगी भगवान विष्णु की विशेष पूजा सभी पापों का नाश करने वाले इस व्रत पर मंदिरों में उमड़ेगी भारी भीड़ श्रद्धालु फल-फूल व तुलसी दल अर्पित कर करेंगे भगवान विष्णु का ध्यान पावापुरी, निज संवाददाता। चैत्र कृष्ण पक्ष की पुण्यदायी पापमोचनी एकादशी शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा करेंगे और अपने परिवार की सुख समृद्धि तथा पापों से मुक्ति की कामना करेंगे। पर्व को लेकर स्थानीय मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे पुण्य मिलता है। श्रद्धालु सुबह स्नान करने के बाद पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। पूजा में भगव...