भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अब तक सामान्य रह रहा रात का मौसम शनिवार को पूरी तरह से बदला-बदला रहा। बीती रात यानी शुक्रवार की रात से ही गर्मी की इंट्री हो गई। शनिवार को न केवल सूरज की तपिश ने घर से बाहर निकले लोगों के चेहरे व त्वचा को झुलसाया बल्कि उमस संग भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। दिन का पारा ऐसा उछला कि इस सीजन का दूसरी सबसे ज्यादा गर्मी पड़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रविवार को दिन का पारा गिरेगा, लेकिन इससे गर्मी के तेवर में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यह भी पढ़ें- चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्री वहीं 22 अप्रैल से जलती धूप से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।3.1 डिसे उछला दिन का पारा तो दो डिसे तक चढ़ा न्यूनतम तापमानबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां ...