लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- लखनऊ पीलीभीत रेल प्रखंड पर संचालित ट्रेनों ने शनिवार को लेट लतीफी से राहत दी। गोरखपुर से इज्जतनगर जानें वाली एक्सप्रेस ट्रेन सहित पैसेंजर ट्रेनें भी महज आधा घंटा ही लेट चली। गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन 15009 शनिवार को अपने निर्धारित समय 8.45 की जगह 9.40 पर पहुंची। लखनऊ पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन 10.37 की जगह 11.11 बजे पहुंची। लखनऊ से मैलानी पैसेंजर 11.21 की जगह 11.45 पहुंची। मैलानी से लखनऊ जानें वाली पैसेंजर ट्रेन12.59 की जगह 1.09 बजे पहुंची। मैलानी सीतापुर, सीतापुर मैलानी सहित 15010 ट्रेनें समय से रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.