नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। शनिदेव कर्म और न्याय के देवता हैं। जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल शनिदेव देते हैं। कई लोग शनिदेव से डरते हैं, लेकिन सच यह है कि अगर आप सच्चे मन से पूजा करें, दूसरों की मदद करें और गलत कामों से दूर रहें तो शनिदेव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। शनिवार को कुछ खास उपाय करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, शनिवार के खास उपाय- शनिदेव की पूजा और पाठ- शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर में या शनि मंदिर जाकर भगवान शनिदेव की पूजा करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें। शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव का आशीर्वाद मिलत...