नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शनि देव की पूजा करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। शनि देव को कर्म का देवता कहा गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि कोई मनुष्य सच्चे मन से शनि देव की आराधना करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। शनिवार के दिन किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। आइए जानते हैं, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को क्या उपाय करने चाहिए-शनि देव की पूजा करें शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें, शनि स्तोत्र या शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पूजा के अंत में गुड़ य...